फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेटियों के हाथ पीले कराने में मुख्य भूमिका निभा रहा इनरह्वील क्लब

विज्ञापन
इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं चेयरमैन प्रिया नारायन
विज्ञापन
बस्ती। इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बेटियों के स्वावलंबन पर जोर दिया गया। गरीब बेटियों की शादी से लेकर रोजगार दिलाने और संवारने तक पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

क्लब की जिला 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण का प्रथम बार क्लब में आगमन हुआ। क्लब सदस्यों ने बुके देकर एवं फूलमाला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। एक स्कूल को दर्जा प्रदान किया गया, जिसमें रश्मि अग्रवाल का पूरा सहयोग रहा।
डीएम आवास के पास एक तिराहा को इनरह्वील का नाम देकर चेयरमैन से उद्घाटन कराया गया। उसके पश्चात महिला अस्पताल के बगल टिन शेड को ठीक करवाया गया, जिससे राहगीरों को बैठने के लिए सुविधा हो सके। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यों को गिनाया गया। चेयरमैन ने सभी पदाधिकारियों की फाइल देखी और उन्हें समझाया।
विज्ञापन

क्लब ने एक छात्रा के जीविकोपार्जन के लिए सिलाई मशीन, अस्पताल में एक व्हीलचेयर, एक कन्या के विवाह के लिए सामग्री और एक छात्रा की पढ़ाई के लिए आर्थिक रूप से मदद की गई। दीपा खंडेलवाल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
अंजलि ने नारी सशक्तीकरण पर नृत्य प्रस्तुत किया। सचिव साधना गोयल ने क्लब की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट में सेवा प्रकल्प, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख किया।
चेयरमैन ने क्लब की सराहना करते हुए कहा कि बस्ती टाउन क्लब का कार्य क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में प्रेरणादायी है। उन्होंने क्लब की टीम भावना, अनुशासन और रचनात्मकता की प्रशंसा की तथा भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
संचालन प्रतिमा जायसवाल ने किया। क्लब अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। रोटरी क्लब के अध्यक्ष आनंद गोयल, मयंक श्रीवास्तव, क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट चंदा मातनहेलिया, कमल गाडिया, कला अग्रवाल, सरिता रुंगटा, तूलिका अग्रवाल, उमा अग्रवाल, दीपिका गुप्ता, सविता डिडवानिया, पारुल टिबरेवाल, संगीता अग्रवाल, कृष्णा गोयल, शिखा गुप्ता, ममता जायसवाल, रिंकी, सुमन तुलस्यान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें