फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की बुधवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। छह माह पूर्व ही मृतक की माता का भी निधन हुआ था। ऐसे में परिवार पर एक और बड़ा दुख टूट पड़ा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुंडेरव थाना क्षेत्र के दतुआखोर गांव निवासी अवनीश पांडेय उर्फ बब्बू (38) पुत्र रमेश चंद्र पांडेय गत बृहस्पतिवार को गांव के ही कन्हैया गौड़ (50) पुत्र रामहित गौड़ के साथ बाइक से सामान खरीदने बनकटी बाजार गए थे। देर शाम करीब आठ बजे दोनों सामान लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी ब्लॉक के पास कटौधा मोड़ पर पहुंचे तभी मुड़ते समय पीछे से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी।
हादसे में बाइक के पीछे बैठे अवनीश पांडेय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए थे, जबकि बाइक चालक कन्हैया गौड़ को मामूली चोटें आई थीं। एक सप्ताह से मेडिकल कॉलेज लखनऊ में उपचार के दौरान बुधवार शाम अवनीश की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें