महराजगंज (बस्ती)। लखनऊ गोरखपुर हाईवे पर बिजरा गांव के सामने कट के पास शुक्रवार रात डिवाइडर से टकराकर घायल प्रमोद कुमार पांडेय की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सोनी पांडेय, बेटी आर्या (7) व बेटे आर्यन (5) का विलाप सुनकर हर किसी की आंखों से आंसू निकल पड़े।
जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थानाक्षेत्र के भटपुरवा निवासी प्रमोद कुमार पांडेय (35) पुत्र वीर बहादुर पांडेय, छावनी थानाक्षेत्र के मझिला गांव निवासी कमल कुमार (25) पुत्र रामचंद्र की बाइक से शुक्रवार शाम को बस्ती की तरफ जा रहे थे। बिजरा गांव के सामने हाईवे पर कट से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। चिकित्सक जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया था। संवादव