कलवारी। थाना क्षेत्र के बैड़ारी मुस्तहकम निवासी एक व्यक्ति बाइक की ठोकर से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
तहरीर में सुनील कुमार निवासी बैड़ारी मुस्तहकम थाना कलवारी ने लिखा है कि 21 दिसंबर को उनके चाचा भवानी भतीजे अजय के बाइक से सहारनपुर जा रहे थे। डेल्हवा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक के चालक ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे चाचा गिरकर नहर में चले गए। नहर में पानी न होने के कारण उन्हें निकाल कर बनाहरा स्थित सीएचसी कुदरहा ले गए। वहां हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
29 दिसंबर के शाम को गोरखपुर से उन्हेंं लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर जांच गायघाट चौकी प्रभारी जितेंद्र मिश्रा को दी गई है। संवाद