फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट में घायल की मेडिकल काॅलेज में मौत

Thu, 09 Nov 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज थाने के उजियानपुर में बांस का बेड़ा हटाने को लेकर हुई थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के उजियानपुर गांव में खेत में बांस का बेड़ा हटाने को लेकर मारपीट में घायल युवक की पांचवे दिन मंगलवार रात को बीआरडी मेडिकल कालेज में मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में मातम छा गया। वही लालगंज पुलिस रात भर आरीपी के घर छापेमारी करती रही। उजियानपुर गांव निवासी 35 वर्षीय ओंकार को पड़ोसी ने लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया था। जिसमें ओमकार और इनकी माता अजोरा देवी को गंभीर चोट लगी थी। अजोरा देवी का जिला अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि ओंकार के सर में गंभीर चोट लगने के कारण गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। ओंकार घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। जो मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की पत्नी सुनीता देवी व तीन बेटे 16 वर्षीय शिवा, 14 वर्षीय शुभम और 9 वर्षीय सत्यम व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें