फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षकों का धरना दूसरे दिन जारी

Thu, 09 Nov 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर धरना देते ​शिक्षक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों और शिक्षकों का रात्रि कालीन धरना बीएसए. कार्यालय पर दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। वरिष्ठता सूची की खामियों को लेकर जारी धरने में चन्द्रिका सिंह ने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर शुद्ध वरिष्ठता सूची जारी नही हुआ तो शिक्षक चरणबद्ध ढंग से आमरण अनशन को बाध्य होंगे, इसकी पूरी जिम्मेदारी बीएसए की होगी। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि बीएसए कार्यालय के कुछ लिपिक जानबूझकर शिक्षकों के आर्थिक शोषण की नीयत से शुद्ध वरिष्ठता सूची करने में आनाकानी कर रहे है। जिसके कारण सूची जारी नही हुई। इस मौके पर कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने डा. प्रमोद सिंह, सुरेश गौड़, प्रवीन श्रीवास्तव, सुधीर तिवारी, अवनीश सिंह, मनीष मिश्र, आफताब, नितिन, शिवेन्द्र, प्रसून श्रीवास्तव, सुशील गहलोत सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें