फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मंजिल से गिरकर घायल पेंटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी मंजिल से गिरकर घायल पेंटर की मौत
विज्ञापन

बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के महसो शंकर टोला निवासी युवक शनिवार को घायल हो गया था। मकान की पेंटिंग करने के दौरान वह दूसरी मंजिल से गिर गया था। इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई।
लालगंज थाना क्षेत्र के शंकर टोला निवासी महसो निवासी सूर्यनाथ गोस्वामी (32) मकान की रंगाई-पुताई करते थे। शनिवार को इसी क्षेत्र के कुम्हिया गांव निवासी नरेंद्र चौधरी के घर गए काम करने गए थे। दूसरी मंजिल पर पेंटिंग करने के दौरान अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गए। आनन-फानन में लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात इलाज के दौरान सूर्यनाथ की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूर्यनाथ की पांच बेटियां हैं। लालगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें