फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घायल नीलगाय का कराया इलाज

Wed, 29 Oct 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। रामजानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के गौसपुर बाजार के पास मंगलवार को सड़क किनारे घायल पड़ी नीलगाय को देखकर समाजसेवी डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने उसका उपचार कराया। सूचना मिलते ही पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नीलगाय का उपचार किया। डॉ. राम मिलन, अनिल यादव, राम करन शर्मा, संतराम, विनीत कुमार और कन्हैयालाल ने सहयोग किया। डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि घायल वन्यजीवों की रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। समय पर उपचार मिल जाए तो अनेक बेजुबान प्राणियों की जान बचाई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें