फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क पार करते समय हादसे में घायल

Tue, 16 May 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया ओवर ब्रिज पर सोमवार को सड़क पार करते समय कार की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एनएचएआई एंबुलेंस ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जामडीह थाना खेसरहा बासी जनपद सिद्धार्थनगर निवासी सिराजुद्दीन (23) किसी काम से बस्ती आए थे। वह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया ओवर ब्रिज पर पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तत्काल एनएचएआई मड़वानगर एंबुलेंस सेवा को काल किया गया। जिस पर तैनात ईएमटी मो. गफ्फार मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार कर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें