महादेवा। लालगंज क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग के हटवा गांव के पास अज्ञात बाइक सवार ने रोड पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, लालगंज क्षेत्र के हटवा गांव निवासी 78 वर्षीय पारसनाथ 23 अगस्त को घर के सामने रोड पार करते समय बाइक की चपेट में आ गए थे। परिवार वाले एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मंगलवार शाम पांच बजे पारसनाथ की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। संवाद