पैकोलिया। भिमलापुर छत्तर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक की किराये के लेनदेन को लेकर पिटाई कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
भिमलापुर छत्तर गांव निवासी विष्णु देव वर्मा ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार को देवया बक्श पांडेय गांव निवासी संतोष वर्मा किराया तय कर अपने मुर्गी फार्म मधवापुर से हसीनाबाद ले गए। वहां पहुंचने पर तयशुदा किराया से कम देने लगे। किराया पूरा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। दोपहर करीब 2:30 जब वह रिक्शा लेकर घर जा रहा था तो रास्ते में अपने मुर्गी फार्म के सामने सड़क पर रोक लिया और पिटाई कररी। इससे सिर व शरीर में चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष संजू यादव ने बताया कि केस दर्ज कर चोटिल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। संवाद