फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : 589 आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाए जाएंगे पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मिनी लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी, जिनमें करीब 150 रंगीन किताबें होंगी। केंद्रों को एलईडी लाइट, आधुनिक फर्नीचर और प्री-स्कूल किट से भी सुसज्जित किया जाएगा। प्रथम चरण में 589 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन हुआ है। जिसपर 59.69 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को अब और अधिक आकर्षक और उपयोगी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। नौनिहालों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इन केंद्रों पर मिनी लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी, जहां बच्चों के लिए आकर्षक चित्रों वाली लगभग 150 रंगीन किताबें उपलब्ध होंगी।
विभाग के अनुसार, ऐसे 589 आंगनबाड़ी केंद्र चिह्नित कर लिए गए हैं। यहां एलईडी टीवी लग चुकी है। आरओ प्लांट भी चल रहा है। मिनी लाइब्रेरी के लिए जल्द ही किताबें आनी शुरू हो जाएंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास एक छोटी वाटिका भी विकसित की जाएगी, जिससे बच्चों को प्रकृति के करीब लाया जा सके। इस वाटिका में पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाई जाएगी और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें