फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : रेलवे स्टेशन प्रसारित हो रहे छठ गीत

Sun, 26 Oct 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से बस्ती समेत बड़े रेलवे स्टेशनों पर छठ गीतों का प्रसारण कराया जा रहा है। इससे यात्रियों को अपने घर-परिवार और संस्कृति की सुगंध का अहसास हो रहा है। रेलवे की यह पहल छठ पूजा की आस्था और पवित्रता को भी महसूस करा रही है।
विज्ञापन

छठ महापर्व को लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से इस बार नई पहल की गई है। रेलवे स्टेशन पर छठ मइया के गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। छठ पर्व पर दिल्ली, मुंबई, पंजाब, चंडीगढ़, बंगलूरू जैसे शहरों से ट्रेनों से बड़ी संख्या में लोग घर आ रहे हैं। यहां वे परिवार के साथ पूजा में शामिल होंगे। भारतीय रेल का यह अभिनव प्रयोग यात्रियों को खूब पसंद आ रहा है। रेलवे स्टेशन पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से छठ गीतों के साथ यात्रियों का स्वागत भी हो रहा है। महिला यात्रियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पारंपरिक भोजपुरी छठ गीत के प्रसारण से लोक आस्था के इस महापर्व का उत्साह दोगुना हो रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे की ओर से पहली बार स्टेशनों पर यात्रियों के सफर को सुहावना बनाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए छठ मइया के गीतों का प्रसारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें