फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट पर दी थी लूट की सूचना, आढ़ती सहित पांच गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के हड़िया चौराहे के पास शुक्रवार को अनाज व्यापारी के दफ्तर में तीन लाख रुपये लूट की घटना जांच में फर्जी पाई गई। पुलिस की जांच में पाया गया कि जिन दो युवकों पर लूट का आरोप लगाया गया था, आई कार्ड के लिए झगड़ा हुआ था। पुलिस ने व्यापारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह व सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने पुलिस प्रेक्षागृह में मामले का खुलासा किया। एएसपी के अनुसार, 28 मार्च को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि हड़िया के पास स्थित बाबा ढाबा के बगल में गल्ले की दुकान से तीन लाख रुपये की लूट हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काउंटर पर बैठे अनमोल चौधरी से पूछताछ की गई। उसने बताया कि 27 मार्च को बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आकर अनाज का भाव पूछ रहे थे। बातचीत में दोनों संदिग्ध लग रहे थे।
अनमोल ने व्यापारी पंकज शुक्ल, विवेक शुक्ल व अपने भाई रितिक चौधरी को बताया था। शुक्रवार को फिर वही दोनों व्यक्ति बगल के टायर की दुकान पर बाइक खड़ी करके करीब 11 बजे दुकान में आए और फिर से रेट पूछने लगे। उसने दुकान के मालिक पंकज शुक्ल को फोन कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक, पंकज ने अपने सहयोगियों को कॉल करके दफ्तर में पहुंचने के लिए कहा। इसके बाद रितिक चौधरी, विवेक शुक्ल, उमेश यादव, मनीष पटवा दुकान में आए दोनों युवकों से आईडी कार्ड मांगा।
इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट, धक्का-मुक्की होने लगी। उसी दौरान एक तमंचा फर्श पर गिर गया था। मारपीट के बाद दोनों व्यक्ति भाग गए। भागते वक्त उनका मोबाइल फोन व हेलमेट भी वहीं छूट गया था।
व्यापारी पंकज ने अनमोल चौधरी से कहा कि डायल 112 पर मारपीट व तीन लाख रुपये की लूट की सूचना दे दो। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू हुई। मोबाइल में आरोपी वसीम व नरेंद्र की फोटो से पहचान हो गई थी। पुलिस ने दोनों को उठाया तो कहानी खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें