सल्टौआ। क्षेत्र के गोरखर गांव में बनी टंकी से लोगों को पानी नही मिल रहा है। घरों में लगी टोटियां सूखी पड़ी हैं। दस साल पहले गोरखर ग्राम पंचायत में ओवरहेड टैंक बनाया गया था। इससे चौकवा, रेहार जंगल, रमवापुर, धौरपारा गांव के 12 सौ घरों में कनेक्शन भी दे दिया गया। गांव के विशाल यादव, फूलचंद राजभर, भोला सोनकर, रामसूरत का कहना है कि एक माह पानी मिला था। उसके बाद सप्लाई बंद हो गई। लोगों ने तहसील और ब्लाक के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया। फिर भी आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। डीएम ने बीडीओ को निर्देशित भी किया था लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो सका। बीडीओ अनिल कुमार यादव का कहना है संबंधित विभाग से जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद