फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंद्रसेन मिश्रा ब्लाॅक अध्यक्ष व अभिषेक जायसवाल निर्विरोध मंत्री चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई रामनगर का अधिवेशन व कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार बीआरसी रामनगर पर आयोजित किया गया। चुनाव प्रक्रिया जिला कार्यकारिणी के पर्यवेक्षक विजय कुमार चौधरी व चुनाव अधिकारी चन्द्रभान चौरसिया की देखरेख में पूरी की गई।
विज्ञापन

अधिवेशन को मुख्य अतिथि के तौर पर जिला संयोजक देवेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षक संघ सदैव शिक्षकों के मान-सम्मान और उनके जायज अधिकारों के लिए संघर्षरत रहा है। चुनाव के दौरान किसी भी पद पर कोई प्रतिद्वंदिता न होने के कारण सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इसमें इंद्रसेन मिश्रा अध्यक्ष, अभिषेक जायसवाल मंत्री और पप्पू सक्सेना कोषाध्यक्ष चुने गए। ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रसेन मिश्रा ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे। इस मौके पर जिला सह-संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, महेश कुमार, चंद्रभान चौरसिया, राम भरत वर्मा ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष और उनकी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें