बस्ती। नगर विकास कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष मो. वसीम, शाखा अध्यक्ष दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला अस्पताल चौराहे के पास नाली की सफाई कर रहे कर्मचारी से एक व्यक्ति ने गाली-गलौच किया।
अस्पताल चौराहे के पास जेसीबी चालक नाले की सफाई कर रहा था कि इस दौरान वहां के निवासी नीरज चौधरी को किसी बात पर गुस्सा आ गया और चालक से गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पर नगर विकास कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज को पकड़कर थाने ले आई। कोतवाल मोतीचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद