पैकोलिया। थानाक्षेत्र की एक महिला से मारपीट व धमकी देकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 11 जून की रात लगभग दस बजे बस्थनवा गांव निवासी जयनरायन पाठक उसकी दुकान पर आए और सिगरेट मांग कर पीने लगे। जैसे ही वह अपने बच्चों के पास चारपाई पर गई। वह पास आकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील हरकत कर कपड़े उतारने लगे। शोर मचाने पर मेरे पति भी आ गए। इस दौरान आरोपी अपशब्द कहते हुए मुझे व मेरे पति को मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज मामले की छानबीन की जा रही है।