फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फुटकर विक्रेताओं को दी स्वनिधि योजना की जानकारी

Wed, 21 Jun 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अटल बिहारी प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री स्वनि​धि योजना सम्मेलन में छोटे व्यवसायियों को किया गया
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मंगलवार को अटल प्रेक्षागृह में लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। पीएम आवास योजना के अवर अभियंता यदुवंश चौधरी शहर के फुटकर विक्रेताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने फल-सब्जी कारोबारियों को योजना के प्रति जागरूक किया। ऋण के लिए प्रेरित कर लोगों को प्रेक्षागृह भेजा गया।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि स्वनिधि योजना के तहत छोटे कारोबारी को 10 से 50 हजार तक ऋण मुहैया कराया जा रहा है। 10 और 20 हजार ऋण प्राप्त कर उसे चुकता करने वाले कारोबारियों को नया ऋण उससे अधिक मिल सकता है। उन्होंने कचहरी चौराहा, नहिरिया, ऊंचवा टोला, पठान टोला, रोडवेज, अस्पताल चौराहा, गांधीनगर आदि जगहों पर पहुंचकर योजना का प्रचार प्रसार किया। फुटकर विक्रेताओं को स्वीनिधि योजना के तहत पंजीकरण कराने को प्रेक्षागृह भेजा। सांसद हरीश द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पुटकर कारोबारियों का पंजीकरण हुआ। प्रेक्षागृह में ईओ नगर पालिका दुर्गेश्वर प्रसाद, सीएमएम विनीता सिंह, दीपक गौड़, सुनील भारती, हिमांशु चौधरी, आशुतोष पांडेय, विकास, संजय अंगद, भयाराम, सुभाष श्रीवास्तव, सोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें