विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र के सौरी गांव में एक माह पहले देवर की बरात लेकर कुआं पूजन के लिए गई एक महिला की पिटाई के मामले में कार्रवाई न करने की शिकायत महिला ने एसपी से की है।
सौरी गांव निवासी अनीता पत्नी रामकुमार कनौजिया ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 18 अप्रैल को देवर की शादी में डीजे के साथ महिलाएं डांस करते हुए कुआं पूजन करा रहीं थीं। गांव के राज उपाध्याय ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर भगा दिया। सार्वजनिक कुआं आरोपी के दरवाजे पर है। घटना की शिकायत छावनी पुलिस से की, जहां दबाव बनाकर सुलह-समझौते के लिए विवश किया गया। न मानने पर पुलिस ने अश्लील गाना बजाने की बात कहकर लौटा दिया।
छावनी के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि घटना 18 अप्रैल की है। इस संबंध में शिकायत पत्र पर पुलिस की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। संवाद