कप्तानगंज सीएचसी में आशाओ की लगी भीड़ मौके पर पहुंची पुलिससंवाद
बैठक में एक जनप्रतिनिधि के आने पर बिगड़ा मामला, डॉक्टरों ने खुद को कमरे में बंद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज सीएचसी पर शुक्रवार की दोपहर में आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बातचीत कर मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, सीएचसी कप्तानगंज में शुक्रवार दोपहर में एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता और सीएचसी प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह आशा कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक कर रहे थे। दोपहर एक बजे बैठक के दौरान एक जनप्रतिनिधि आ गए और मतदान करने की बात कही। साथ ही, एक राजनीतिक दल के समर्थन में मतदान करने के लिए कहा। मानदेय बढ़वाने का आश्वासन दिया। इस पर आशा कार्यकर्ता भड़क गईं और हंगामा करने लगी।
मामला बिगड़ता देखकर सभी डाॅक्टर कमरा बंद कर खुद को सुरक्षित किदा। सूचना पर डायल 112 और प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे पहुंचे तो कार्रवाई के डर से आशा कार्यकर्ता पीछे हट गईं। कप्तानगंज के सीएचसी प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मानदेय बढ़ाने को लेकर आशा कार्यकर्ता मांग कर रही थीं। राजनीतिक दल के पक्ष में मतदान करने की पुष्टि नहीं हो पाई है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि विवाद के सूचना पर पुलिस गई थी। मामला शांत करा दिया गया हैं।