फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बढ़ी निगरानी...विकास भवन के स्टोर रूम की हुई सफाई

Fri, 05 Dec 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विकास भवन के द्वितीय तल के स्टोर रूम की हुई सफाई संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। जिले के विकास का खाका खींचने वाले विकास भवन की हालत को सुधारने में अफसर जुट गए हैं। बेहाल हुए विकास भवन के सभी तल पर सफाई शुरू हो गई है। यह तब हुआ जब खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद अधिकारियों की नींद टूटी और सुधि लेकर कार्रवाई शुरू कराई।
विज्ञापन

बुधवार के अंक में पेज संख्या तीन पर अमर उजाला में स्टोर रूम में कूड़ा...बोतलें बता रहीं विकास की कहानी शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद अफसरों ने निगरानी बढ़ा दी है। खुद सीडीओ सार्थक अग्रवाल बृहस्पतिवार को सभी तल पर जाकर सफाई व्यवस्था की जांच की। स्टोर रूम खुलवाकर स्थिति देखी। बता दें कि विकास भवन के द्वितीय तल के स्टोर रूम में विकास संबंधी कागजात और अन्य सामान की जगह कूड़ा-करकट और दारू की बोतलें भरी पड़ीं थीं।
खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीडीओ ने मामले का संज्ञान लिया और डीडीओ अजय कुमार सिंह को कड़े निर्देश दिए। डीडीओ ने सभी तल के स्टोर रूम की हकीकत देखी और साफ-सफाई कराई। बृहस्पतिवार को सीडीओ ने द्वितीय तल के स्टोर रूम का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने सफाई दी। कहा कि कूड़ा-करकट और यदि कोई भी आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं तो संबंधित पर कार्रवाई तय है। उन्होंने डीडीओ से कहा कि नियमित निगरानी करें। सफाई कर्मी और चौकीदार को भी कड़े निर्देश जारी किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें