फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डोर- टू- डोर सर्वे कर मतदाताओं का बढ़ाए जेंडर रेसियो

Sun, 03 Dec 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडलायुक्त/रोल प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए जेंडर रेसियो बढ़ाने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे करके मतदाता फार्म भरवाएं। एईआरओ के रूप में तैनात बीडीओ एवं एबीएसए प्रत्येक दिन सबसे कम महिला मतदाता वाले बूथ की समीक्षा करें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जेंडर रेसियो 870 से बढ़कर 873 हुआ है। महादेवा विधानसभा क्षेत्र में यह रेसियो सबसे कम है। रुधौली में भी घटा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सर्वाधिक कम महिला मतदाता वाले 50-50 बूथ चिह्नित करके विशेष प्रयास करें। निर्देश दिए कि ऑनलाइन भरे गए फार्म 6 की हार्डकॉपी भी बूथ पर सुरक्षित रखी जाए।
मृतक या शिफ्टेड मतदाता का नाम सूची से हटाने के लिए परिवार से फार्म 7 अवश्य भरवाएं। प्रत्येक बूथ पर कम से कम पांच 18 से 19 वर्ष तथा महिला मतदाता बनाने के लिए फार्म 6 अवश्य भरवाया जाए। 230 बूथ पर पांच से कम फार्म प्राप्त पाए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ घर-घर जाकर 18 से 19 वर्ष आयु के व्यक्ति की सूची तैयार करें तथा उनका मतदाता फार्म भरवाएं। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, बाबूराम सिंह, बाबा रामसजन सूर्यवंशी, केके तिवारी, जयप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौ तक प्राप्त की जाएंगी आपत्तियां
एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश चंद्र ने बताया कि नौ दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। चार दिसंबर से सभी बीएलओ घर- घर जाएंगे। जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के 34000 मतदाता हैं। एईआरओ इसका सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें