फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक का जीवन चरित्र पाठ्यक्रम में शामिल : परविंदर

Sun, 03 Dec 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह शनिवार को बस्ती पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में डीएम, एसपी एवं अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान जनपद के कानून व्यवस्था का हाल जाना और विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से गुरुनानक तथा गुरुतेग बहादुर सिंह के जीवन चरित्र को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के पाठ्यक्रमों में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएम अंद्रा वामसी ने विकास योजनाओं और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब आयोग के सदस्य सरदार परविंदर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। शासन की ओर से मदरसों के संचालन पर विशेष निगरानी की जा रही है। अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों तथा शिक्षण व्यवस्था में सकारात्मक सुधार के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से मदरसों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया गया है। मदरसों को दिए जाने वाले राज्यांश व केंद्रांश में हो रहे विलंब की समस्या खत्म कराई जाएगी। जिससे संचालित मदरसों में कार्यरत शिक्षकों/ मौलवियों का पारिश्रमिक ससमय दिया जा सके।
उन्होंने प्रभारी उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण को निर्देशित किया कि मदरसों का निरीक्षण कराया जाए। किसी भी दशा में अपात्रों को छात्रवृत्ति न दी जाए। कहा कि सिख समुदाय के लिए मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारों के रखरखाव एवं सफाई के विशेष निर्देश दिए हैं। हर्रैया तहसील में स्थित छावनी बाजार के गुरुद्वारे का अतिक्रमण हटवाने का निर्देश भी दिया। कहा कि कंपनीबाग का नाम गुरुगोविंद सिंह चौराहा कराए जाने का प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर शासन को भिजवाया जाए। इस मौके पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, सत्येंद्र सिंह, सीओ सदर विनय चौहान, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विजय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें