फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धूप व लू के चलते अस्पतालों में बढ़े बीमार

Mon, 06 May 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी में आ रहे डायरिया के मरीज
विज्ञापन

-जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हर दिन 35 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती,। बदला मौसम लोगों पर कहर ढा रहा है। तेज धूप और गर्मी से बेहाल लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। हाल यह है कि बच्चे, बुजुर्ग और जवान सब प्रभावित हैं। चिकित्सकों के अनुसार रोजाना इमरजेंसी में 35 मरीज डायरिया के आ रहे हैं, जिनको भर्ती किया जा रहा है।



लगतार बढ़ रहे तापमान से जनजीवन बेहाल है। अस्पताल की इमरजेंसी में 50 प्रतिशत मरीज उल्टी-दस्त, डायरिया और मौसमी बीमारियों से जकड़े हुए पहुंच रहे हैं। पेट रोगी भी आ रहे हैं। कई ऐसे भी मरीज हैं जो खराब खानपान के शिकार हैं और उनको फूड्स प्वाइजनिंग की समस्या है। ओपीडी में भी डायरिया के मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड फुल है, वहीं चिल्ड्रेन वार्ड में भी 50 से अधिक भर्ती डायरिया, उल्टी-दस्त आदि से पीड़ित होकर भर्ती हैं। बुखार से भी मरीज पीड़ित हैं। बच्चों में बुखार की शिकायत है और उनकी ओंठ में छाले भी पड़ जा रहे हैं। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरफराज खान ने बताया कि मौसम के कारण ओपीडी में बच्चों की संख्या बढ़ी है। सामान्य बीमारी से बच्चे पीड़ित हैं। जरूरत पर बच्चों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


-



ताजा फल खाएं, बासी भोजन से बचें

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी का कहना है कि मौसम के बदले रुख से सर्तकता बेहद जरूरी है। धूप व गर्मी से बचाव करें। ताजे फल खाएं, बासी भोजन से बचें। हल्का भोजन करें और पेय पदार्थ में भी सावधानी बरें। स्वच्छ जल पीएं और बाहरी खाना-पान से बचें। बताया कि डायरिया व उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर तत्काल अस्पताल आएं।
विज्ञापन






हीट वेव से पीड़ित मरीजों के लिए अलग से वार्ड है। दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं। कर्मियों व चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

- डॉ. वीके सोनकर, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें