फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 120 यात्रियों के मोबाइल में डाउनलोड कराया गया एप

Mon, 06 May 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दो मई को लखनऊ में लांच किया गया यूटीएस एप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। रेल यात्रियों को अनारक्षित टिकट घर बैठे उपलब्ध कराने के लिए दो मई को लखनऊ में लांच किए गए यूटीएस मोबाइल एप 120 यात्रियों के मोबाइल फोन में डाउनलोड कराकर उन्हें अनारक्षित टिकट बनाने के बारे में जागरूक किया गया।

रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट के लिए घंटों यात्रियों को लाइन में खड़ा होना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए रेल विभाग ने अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए मोबाइल एप लांच किया है। इस एप के माध्यम से यात्री मोबाइल फोन से घर बैठे यूटीएस अनारक्षित टिकट की बुकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के दिशानिर्देश में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता ने यात्रियों को भीड़ से बचने के लिए मोबाइल एप लांच किया है। यूटीएस मोबाइल एप को लेकर स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि अब तक जिन रेलवे स्टेशनों पर एप को डाउनलोड कराया गया है, उनमें गोंडा में 221,बादशाह नगर में 443, गोरखपुर में 498, बस्ती में 120 व सीतापुर स्टेशन पर 95 यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे का मुख्य उद्देश्य की अधिक से अधिक यात्रियों के मोबाइल फोन में एप डाउनलोड करकर उन्हें स्टेशनों पर टिकट के लिए लगने वाली भीड़ से बचाया जा सके। इसी उद्देश्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें