फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी सहित तीन हिरासत में

Sun, 18 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को हर्रैया ब्लॉक के दौलतपुर बूथ पर हो रहे मतदान के दौरान 719 वोट में से डेढ़ बजे तक 415 वोट पोल हो चुके थे। इसी बीच बीडीसी पद के प्रत्याशी कीर्तीपुर निवासी अशोक कुमार पांडेय को न जाने क्या सूझी वह पहले एक अन्य प्रत्याशी दौलतपुर निवासी भूपनरायन पांडेय से झगड़ने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद अचानक एक बाल्टी में पानी भरकर ले आए और उसे बैलेट बॉक्स पर फेंक दिया।  इससे मतदान केंद्र पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने अशोक कुमार पांडेय को पकड़ लिया।

इससे नाराज ग्रामीण एकजुट हो गए। कीर्तीपुर के ग्रामीण अशोक के पक्ष में तो दौलतपुर के ग्रामीण भूपनरायन पांडेय के पक्ष में लामबंद होकर लाठी डंडे लेकर एक दूसरे के सामने आ गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अधिकारी इस ओर दौड़े। दोनो पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया गया। पुलिस ने इस मामले में अशोक कुमार पांडेय, उनके अभिकर्ता धर्मेंद्र पांडेय और शिवदयाल पांडेय को हिरासत में लिया है।

प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया शिवबरन यादव ने कहा कि हिरासत में लिए गए तीनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं दौलतपुर के पीठासीन अधिकारी रामबहादुर पांडेय ने देर रात दो-चार लोगों पर मतपेटी में पानी डालने की कोशिश की तहरीर पैकोलिया थाने में दी है। इंस्पेक्टर शिववरन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें