फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेट्रोल पंप में 1.04 लाख रुपये चोरी की वारदात का खुलासा

Wed, 10 Apr 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सोनहा पुलिस ने चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर व महराजगंज जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

स्वाॅट टीम की मदद से सोनहा पुलिस ने तीनों को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 10 मार्च को सोनहा क्षेत्र के पेट्रोल पंप में एक लाख चार हजार रुपये चोरी करने के मामले का स्वॉट टीम ने सोनहा पुलिस के संयुक्त प्रयास से खुलासा कर दिया। सिद्धार्थनगर व महराजगंज जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के साढ़े 14 हजार रुपये नकदी के अलावा हेक्सा ब्लेड, जैक, राड, पेचकस व तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन व मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में कृष्ण मोहन साहनी निवासी मथुरानगर थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर, विजय चौहान निवासी बेलसड़ थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज और साजन गौंड़ निवासी खेजुरिया थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर शामिल हैं। तीनों का पुलिस आपराधिक इतिहास पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 10 मार्च की रात्रि को मलपुरवा भारत पेट्रोल पंप के आफिस में रखी आलमारी को तोड़कर एक लाख चार हजार पांच सौ अठावन रुपये चोरी हो गया था। पुलिस मामले में केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी। खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा, स्वाट प्रभारी उमाशंकर तिवारी, सर्विलांस सेल के शशिकांत की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें