फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर में वीर शिरोमणि रूपन बारी द्वार का लोकार्पण

Tue, 07 Oct 2025 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन, जेपी नगर बारीजोत में सोमवार को वीर शिरोमणि रूपन बारी द्वार का लोकार्पण किया गया। शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने राज्य पंचायत परिषद के अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह के साथ फीता काटकर किया। नीलम सिंह राना ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रूपन बारी का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है। वे आल्हा-ऊदल के समकालीन महान और साहसी योद्धा थे, जिन्होंने राजा परमाल के दरबार में अपनी वीरता का परिचय दिया था। रूपन बारी द्वार के माध्यम से नई पीढ़ी को उनके शौर्य और त्याग से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से सभासद संदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, संजय सोनकर, गुड्डू श्रीवास्तव, राहुल रावत, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, परमात्मा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें