बस्ती। दुर्गा पूजा मेले और मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्ध वाहनों की डिक्की की तलाशी भी ली गई।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रमुख चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्ति स्थलों का निरीक्षण कर पूजा समितियों के पदाधिकारियों से संवाद किया तथा आवश्यक सुरक्षा निर्देश दिए। प्रमुख सराफा दुकानों के मालिकों और अन्य दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही सतर्क रहने की अपील की गई। संवाद