फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाल्टरगंज क्षेत्र में दबंगों ने युवक को पीटा, थूक चटवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। क्षेत्र के गौरा गांव के पास सोमवार की दोपहर में राम ललित नाम के युवक की दबंगों पिटाई कर दी। आरोप है कि अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई के बाद दबंगों ने उससे थूक भी चटवाई। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खुटहना गांव के रहने वाले राम ललित ने वाल्टरगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की दोपहर में वह गनेशपुर जा रहा था। आरोप है कि रामपुर गनेशपुर और गौरा गांव के युवक ने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ उसे घेर लिया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। राम ललित का आरोप है कि दबंगों ने पिटाई के बाद उससे थूक चटवाई।
विज्ञापन

राम ललित का आरोप है कि दबंगों ने पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। राम ललित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं क्षेत्र में राम ललित और आरोपियों के बीच एक पुराने विवाद की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें