फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दम

Thu, 01 Mar 2018 12:29 AM IST
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
विज्ञापन
पहलवान - फोटो : बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के वायरलेस चौराहा स्थित मैदान में चल रहे दो दिवसीय दंगल में बुधवार को बस्ती के पहलवान बाबा मनीराम दास ने नेपाल के बसंत थापा को आसमान दिखा दिया। सांसद हरीश द्विवेदी ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


दंगल की शुरूआत गाजियाबाद के काशी पहलवान व चित्रकूट के हरिओम के बीच हुई जिसमें हरिओम ने बाजी मारी। क्षेत्रीय पहलवान सुजीत यादव व सूरज चौहान के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। मध्य प्रदेश के सोमवीर ने सबिहार प्रदेश के बक्सर जनपद के काला चीता को पटखनी दी। गाजियाबाद के काशी पहलवान व हरिद्वार के प्रवीण केञ बीच मुकाबला बराबरी का रहा। 

 दूसरे दौर में नेपाल के बसंत थापा ने हरिद्वार के पर्वीन्द्र को हराया। अयोध्या के बाबा सुमंत दास ने चंबल के राम निवास को चित किया। नेपाल के रणवीर ने नंदिनी नगर गोंडा के धर्मेंद्र को हराया। राजस्थान के शमशेर सिंह को ओठघनपुर बस्ती के बाबा मणिराम दास ने चित कर दिया। तुलसीपुर गोंडा के भगवानदीन तथा नेपाल के गोपाल व नंदिनी नगर के आसाराम तथा दिल्ली के अशोक पहलवान का मुकाबला बराबर पर रहा। लखनऊ की महिला पहलवान अंजलि ने गोंडा की शिवांगी को हरा दिया। 
विज्ञापन


आयोजक पूर्व प्रधान सियाराम यादव तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलराम चौधरी ने पहलवानों सहित आगन्तुकों का आभार जताया। 
इस अवसर पर दीप शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, इन्द्र देव मिश्र, राम प्रसाद यादव, शिव पूजन वर्मा, इब्राहिम खान,बब्बू खान, कृष्ण मणि मिश्र रितेश श्रीवास्तव,विनोद चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें