प्रदेशन करते शिक्षक। स्रोत संगठन
बस्ती। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर सोमवार को शिक्षक और शिक्षिकाओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। इससे पहले 22 फरवरी को राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शिक्षकों ने ट्विटर अभियान चलाया था।
इस अभियान के माध्यम से उन्होंने अपनी मांगों को सोशल मीडिया के जरिये सरकार तक पहुंचाई थी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने बताया कि सभी शिक्षक संघों ने एक मंच पर आकर रविवार को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में ट्विटर अभियान चलाया, जो लगातार चार घंटे तक एक नंबर पर ट्रेंड किया। सोमवार को जनपद के सभी शिक्षकों ने अपने- अपने विद्यालय पर काली पट्टी बांधकर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन कर शिक्षण कार्य किया।