फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में जल का महत्व सबके लिए सर्वोपरि : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत शनिवार को बहादुरपुर ब्लॉक के भेलवल गांव में जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जहां स्कूली बच्चों और कर्मचारियों की ओर से प्रभात फेरी निकाल ग्रामीणों को जल मिशन के बारे में जागरूक करते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल योजना के क्रियान्वयन के लिए सुझाव दिए गए।
विज्ञापन



जल अर्पण दिवस समारोह के मुख्य अतिथि सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि जीवन में जल का महत्व सबके लिए सर्वोपरि है, जल ही जीवन है और इसकी बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं जल का महत्व समझते हुए उसके संरक्षण के लिए हर संभव सभी को प्रयास करना चाहिए जल की एक-एक बूंद कीमती है और हमें इसे बचाने के लिए संकल्प लेना चाहिए।
महादेवा विधानसभा के विधायक दूधराम ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत आज लगभग हर ग्राम पंचायत में पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है, योजना के संपूर्ण रूप से पूर्ण होते ही ग्रामीणों को भी शहरों की तर्ज पर स्वच्छ पानी मिलने लगेगा। जिसका उपयोग हम सभी कर सकेंगे। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि बेलवाल ग्राम पंचायत में 1.63 करोड़ की लागत से पानी टंकी का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था की ओर से पूर्ण किया गया है।
विज्ञापन

गांव की जनसंख्या लगभग 1898 है, जहां नलकूप, शिरोपरि जलाशय, वितरण प्रणाली, पंपिंग प्लांट, पंप हाउस, गृह संयोजन और सोलर आदि लगाए गए हैं, एक्सईएन ने बताया कि आठ फरवरी 2024 से बेलवाल ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को जल मिशन योजना के तहत जल आपूर्ति किए जा रहे है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें