अचानक बदल रहे मौसम का असर लोगों के सेहत पर भी पड़ रहा है। लोग बड़ी संख्या में बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल में पहुंचने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोग बुखार, बदन दर्द व सर्दी खांसी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल फिजीशियन डाॅ. रामजी सोनी ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में काफी बदलाव आया है। कभी ठंड तो कभी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम के इस बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। लोग बुखार, बदन दर्द, आंखों में जलन तथा सर्दी खांसी की शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। क्योंकि इंसान का शरीर अचानक मौसम के बदलाव को सहन कर पाने में पूरी तरह सक्षम नहीं होता है।
डॉ. पीके श्रीवास्तव ने लोगों को सुझाव दिया है कि बदलते मौसम में लोग घरों में ही रहने की कोशिश करें। गर्म पानी का सेवन के साथ गर्म खाना खाए। ठंडी चीजों से दूर रहें। बुखार या अन्य कोई शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सकों से परामर्श लें।