मुंडेरवा। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आठ दुर्गा मूर्तियों का कठिनैया नदी में विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने बुधाबाध और गोदमवा पुल स्थित घाटों पर नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने बताया कि मुंडेरवा कस्बे, जगदीशपुर, मझरिया, चीनी मिल, गोला गली और किठिऊरी सहित आठ स्थानों की मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों घाटों पर ड्रोन से निगरानी की गई। घाटों पर साफ-सफाई और बिजली सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं।
नगर पंचायत के बजरंगी चौधरी और शिवम भट्ट अपनी टीम के साथ मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के बीच विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।