फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहीं शुरू हुआ अवैध कट बंद करने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं शुरू हुआ अवैध कट बंद करने का काम
विज्ञापन

- छह जनवरी को लोक निर्माण मंत्री ने दिए थे सुधार के निर्देश
- फोरलेन पर पचास अवैध कट, 25 ब्लैक स्पॉट जस के तस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर हादसों का शबब बन रहे अवैध कट और ब्लैक स्पॉट को लेकर परिवहन मंत्री की चेतावनी भी काम नहीं आई। पांच दिन बीत जाने के बावजूद अवैध कट को बंद करने का काम शुरू नहीं किया गया। ब्लैक स्पॉट भी जस के तस बने हुए हैं।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी बताते हैं कि कट भरने का काम लगातार चल रहा है मगर जमीन पर कहीं कुछ नहीं दिखता है। पहले से बने पचास से अधिक कट ज्यों के त्यों बने हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 25 ब्लैक स्पॉट यानी डेंजर जोन भी चिह्नित किए गए हैं। जहां एक वर्ष में पांच या इससे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। वहां भी खतरा कम करने के लिए कोई पहल नहीं किया गया है। इसमें घघौआ पुल, विक्रमजोत, हर्रैया, संसारीपुर, फुटहिया, मूड़घाट, पालीटेक्निक चौराहा, हड़िया, मुंडेरवा प्रमुख है।
यहां हादसे की आशंका
हाइवे के बस्ती-अयोध्या राजमार्ग पर पटेल चौक, अमहटघाट, फुटहिया, दुबखरा, पुरैना, पुलिस चौकी के सामने, बिहरा पेट्रोल पंप के सामने, झलियहवा, रजौली, बिजरा, खैरी, भदावल, तेनुआ, महुघाट, बड़हर कला, रेडवल, मझौवा, नई बाजार, खेसुआ, विक्रमजोत, रामनगर, सहित कई जगहों और ढाबों व पेट्रोलपंप के सामने डिवाडर कटा है। जहां से सड़क पार करते समय आये दिन सड़क हादसे में राहगीर दुर्घटना के शिकार हो जाते है।
कमिश्नर ने भी अवैध कट को बंद कराने के दिए थे निर्देश
चार जनवरी को कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हाईवे पर कटे डिवाइडरों को ठीक कराने के लिये एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। साथ यह भी निर्देश दिए थे कि अगर कोई डिवाईडर को काटता हैं तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके एक दिन बाद सूबे के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रदेश भर के अवैध कट और ब्लैक स्पॉट ठीक करने के निर्देश दिए थे। इस सबके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन

--------------
लगातार चल रहा काम
एनएचएआई के सेप्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि कटे डिवाइडरों को ठीक कराने का काम लगातार चलता है। बनने के बाद ढाबे व पेट्रोलपंप वाले फिर उसे तोड़वा देते हैं। कई जगह स्थानीय लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार डिवाइडर काट देते हैं। बावजूद इसके हाल में बने कट को अभियान चलाकर बंद कराया जाएगा। रही बात ब्लैक स्पॉट की तो जहां भी अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं वहां चेतावनी बोर्ड, सिग्नल, साइन ग्लो बोर्ड, डेलीनेटर्स लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें