फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे के अवैध कट जानलेवा...ब्लैक स्पॉट भी खतरनाक

विज्ञापन
नेशनल हाईवे 27 के गोटवा पुरैना के पास अवैध कट से क्रॉस करते स्कूली बच्चे व अन्य संवाद
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर-बस्ती-अयोध्या नेशनल हाईवे 27 और लुबिनी-दुद्धी नेशनल हाईवे 28 पर बने अवैध कट समय से पहले ही जीवन की डोर काट दे रहे हैं। इसके चलते आए दिन हादसों में वृद्धि भी दर्ज की जा रही है। वहीं ब्लैक स्पॉट से भी राहगीरों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि अधिकांश जगहों पर जो अवैध कट हैं, वह लोग अपनी सुविधा के लिए बनाए हुए हैं, जो हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि बस्ती को लखनऊ व गोरखपुर से जोड़ने वाले इस नेशनल हाईवे पर करीब 20 जगह अवैध कट हैं, इसके चलते हादसे हाेते हैं। फुटहिया में अभी इस हाईवे पर एक ही ओवरब्रिज होने के चलते भी दिक्कत होती है। चूंकि, यहां आगे स्कूल-कॉलेज हैं, ऐसे में विद्यार्थी इसी रास्ते से अवैध कट से पार करते हैं, इससे हादसे हो जाते हैं। इसके अलावा इस सड़क पर से सफेद पट्टी और ब्लैक स्पॉट पर भी सुरक्षा के उपाय नहीं होने से भी हादसे होते हैं। कोहरे में इस पर चलना और अधिक खतरनाक है।
गोरखपुर-बस्ती नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों की मनमानी और विभागीय उदासीनता बड़े हादसों को न्योता दे रही है। जगह-जगह हाईवे के बीच बने डिवाइडर को अवैध रूप से तोड़कर कट बना लिए गए हैं। ये अवैध कट न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि तेज रफ्तार वाहनों के लिए अचानक आने वाले खतरे का सबब भी बन रहे हैं। जिले के फुटहिया संसारपुर, दुबखरा, कटया, रुधौली, पॉलिटेक्निक समेत जैसे प्रमुख स्थानों पर यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है।
विज्ञापन

ये गैर-कानूनी कट मुख्य रूप से स्थानीय दुकानदारों या कुछ निजी प्रतिष्ठानों द्वारा अपनी सुविधा के लिए बना लिए गए हैं, लेकिन इनका खामियाजा आम राहगीरों को अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि जनपद बस्ती में नेशनल हाईवे के साथ अन्य मार्गों पर हो रहे हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या साल-दर-साल बढ़ती जा रही है। इसमें लापरवाही भी जीवन के डोर को काट दे रही है।
-
नेशनल हाईवे 27 और 28 पर 30 ब्लैक स्पॉट
गड़हा गौतम, कप्तानगंज, कस्बा नगर, महरीपुर, बेलाड़ी, फुटहिया, गोटवा, गौरा, कलवारी, कुसौरा, पचवस, विक्रमजोत, मुरादीपुर, भदावल, बड़हरकला, मूड़घाट, मानिकचंद, पैड़ा चौराहा, रुधौली बाईपास, पॉलिटेक्निक चौराहा, सबदेइयाकला, बरगदवा, पटेल चौक, मूड़घाट चौराहा, हर्दिया, बड़ेवन, दसिया, परसाहज्जाम, खझौला, मुजहना को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। इसमें नेशनल हाईवे 28 और नेशनल हाईवे 27 के ब्लैक स्पॉट की सूची है।
-
तीन साल में सड़क हादसे में 870 ने गंवाई जान
सड़क दुर्घटना की बात करें तो साल 2023 में 407 हादसे, 2024 में 425, 2025 में 469 हादसे दर्ज किए गए हैं। इसी प्रकार सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या 2023 में 284, 2024 में 267 और 2025 में 319 है। सड़क दुर्घटना में घायलों की संख्या में 2023 में 279, 2024 में 280 और 2025 में 304 है। तीन साल के आंकड़े में 870 ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवा दी है।
-
कोट
नेशनल हाईवे-28 और 27 पर बने अवैध कट पर कार्रवाई जल्द कराई जाएगी। एनएचएआई गोरखपुर और अयोध्या के संयुक्त में अभियान चलाकर अवैध कट बंद कराए जाएंगे। ब्लैक स्पॉट पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-ललित प्रताप पाल, पीडी एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें