फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंदिरानगर में ध्वस्त कराया गया अवैध निर्माण

Thu, 07 Aug 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में अतिक्रमण हटाती नगर पालिका की टीम।
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में अवैध अतिक्रमण कर बने आवासीय भवन पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया। जानकारी मिली है कि किशन स्वीट्स हाउस के मालिक श्याम सिंह ने इंदिरा नगर में नाली के ऊपर अतिक्रमण कर स्थाई निर्माण करवा लिया था। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका से शिकायत कर कार्यवाही का अनुरोध किया था। अधिशाषी अधिकारी अंगद गुप्ता ने अवैध कब्जेदारों को बार बार समझाया और खुद से अतिक्रमण हटाने को कहा, लेकिन कब्जेदारों ने इसे नजरंदाज किया। आखिरकार नोटिस देकर बुधवार को दोपहर में प्रशासनिक अमले ने बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। मौके पर अधिशाषी अधिकारी अंगद गुप्ता, लिपिक अश्वनी श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, अश्विनी श्रीवास्तव, गणेश श्रीवास्तव, गोलू सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। सभासद ने कहा कि मोहल्ले के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। अतिक्रमण के चलते लोगों को समस्या हो रही थी। अंततः नगर पालिका को कार्रवाई करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें