फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइंस का आईजी ने किया मुआयना

विज्ञापन
आईजी एके राय ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
पुलिस लाइंस का आईजी ने किया मुआयना
विज्ञापन

बस्ती। पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र एके राय ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस का वार्षिक निरीक्षण किया। परेड का निरीक्षण करने के साथ ही आईजी ने सलामी ली तथा शस्त्रागार, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, आरक्षी बैरक, आरटीसी बैरक, मेस आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना योद्धाओं के सम्मान में राष्ट्रगान गाया गया। आईजी ने पुलिसकर्मियों, रिक्रूट आरक्षियों की संपर्क सभा में उनसे रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना। पुलिसकर्मियों को कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सेहत के प्रति जागरूक रहने की बात कही। सैनिक सम्मेलन में रिक्रूट आरक्षियों से संवाद करते सेवाकाल के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके निराकरण के लिए अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, सीओ सदर आलोक प्रसाद, सीओ रुधौली अनिल कुमार सिंह, सीओ कलवारी शक्ति सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजाराम यादव तथा समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें