फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसआईआर में आ रही समस्या तो कंट्रोल रूम करेगा मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची अपडेट करने की तारीख बढ़ा दी है। अब चार और पांच दिसंबर को नहीं 11 दिसंबर तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

यदि किसी को एसआईआर में कोई समस्या आती है तो वे मंडल स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05542-245301 पर संपर्क कर सकते हैं। मंडलायुक्त ने बताया कि 24 नवंबर से उनके कार्यालय में कंट्रोल रूम सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कार्य कर रहा हैं। इसी प्रकार अब नौ के बदले 16 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी।
16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावे व आपत्तियां मांगी जाएंगी। सभी दावों–आपत्तियों का निस्तारण सात फरवरी 2026 तक और मतदाता सूची की रिपोर्ट 10 फरवरी तक भेजनी होगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का पुनरीक्षण पूरा : अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित अर्हता एक नवंबर 2025 के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों को नए सिरे पुनरीक्षण कार्यक्रम दो दिसंबर को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 के नियम 12 के तहत दो से 16 दिसंबर 2025 तक दावे /आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें