युवक ने शादी से किया मना तो पी ली पूरी शीशी दवा
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र एक गांव की युवती ने पूरी शीशी दवा पी ली, जिससे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। वह एक युवक से शादी करना चाहती थी। युवक ने शादी करने से मना कर दिया, जिससे वह क्षुब्ध हो गई थी। उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
युवक संतकबीरनगर जिले के खझौला पुलिस चौकी क्षेत्र का निवासी है। मुंडेरवा थानाध्यक्ष परमा शंकर यादव ने घटना की पुष्टि की। बताया कि युवती को एसआई दिनेश सिंह व महिला आरक्षी कामना सिंह के साथ गोरखपुर भेज दिया गया है।
अभी तक परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नही दी है। फिर भी पुलिस नजर रखे है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दवा की शीशी को कब्जे में लिया है। बताया कि शीशी पर एंटीबायोटिक फार्मूला का रैपर लगा हुआ है, जिसे बुखार आदि में दिया जाता है।