फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 24 घंटे पेंडिंग में रहा तो वापस हो जाएगा गन्ना पर्ची का मैसेज

Thu, 16 Nov 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। गन्ना किसानों का मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहने या फिर इनबॉक्स खाली न रहने के वजह से गन्ना पर्ची का मैसेज यदि 24 घंटे तक पेंडिंग में रहा तो गन्ना पर्ची आने का मैसेज वापस हो जाएगा और किसानों को गन्ना पर्ची आने की सूचना नहीं मिल पाएगी ।
विज्ञापन

ऐसे में किसानों को अपना पंजीकृत मोबाइल फोन नंबर हमेशा चालू रखने के साथ ही मैसेज इनबाॅक्स को भी खाली रखना पड़ेगा, ताकि गन्ना पर्ची का मैसेज बिना किसी बाधा के उनके मोबाइल फोन नंबर पर पहुंच जाए। संदेश डिलीवरी फेल्योर होने के बाद गन्ना सप्लाई टिकट का संदेश नहीं मिल पाएगा जिससे उनके सामने दिक्कत खड़ी हो सकती है। जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2023-24 की शुरुआत होने जा रही है। बभनान चीनी मिल 19 नवंबर को चालू हो जाएगी। 13 नवंबर से ही किसानों के पंजीकृत मोबाइल फोन पर सप्लाई टिकट भेजी जा रही है।
गन्ना सप्लाई टिकट एसएमएस के माध्यम से किसानों को मिलेगा। यदि किसानों के पंजीकृत मोबाइल फोन पर डीएनडी सर्विस एक्टिव होगी तो भी एसएमएस के माध्यम से गन्ना सप्लाई टिकट का संदेश किसानों को नहीं मिल पाएगा । इसलिए गन्ना पर्ची का संदेश पाने के लिए डी एन डी सर्विस को एक्टिवेट करना अनिवार्य है। किसान अपना मोबाइल नंबर भी जांच कर ले गलत मोबाइल नंबर पंजीकृत होने पर गन्ना समिति को इसकी जानकारी दें। हालांकि यदि पर्ची निर्गत हुई है और इसका संदेश मोबाइल पर नहीं आया है तो भी संबंधित वेबसाइट पर पर्ची निर्गत होने की सूचना किसान ले सकता है। पर ऐसी दशा में मिल को गन्ना सप्लाई करते समय क्रय केंद्र पर संबंधित किसान का आधार कार्ड होना जरुरी रहेगा। जबकि यदि मोबाइल पर मैसेज आया है तो मोबाइल दिखाने पर ही तौल कर दी जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें