फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रद्धालुओं की भीड़ काबू में रही तो आज रात खुल जाएगा डायवर्जन

Thu, 30 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महाकुंभ स्नान कर लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ यदि काबू में रही तो 30 जनवरी की रात 11 बजे से फोरलेन पर चल रहा डायवर्जन समाप्त कर दिया जाएगा। 27 जनवरी को तड़के भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस समय फुटहिया ओवरब्रिज से कलवारी-टांडा मार्ग पर भारी वाहन (ट्रक, कंटेनर, मालवाहक) जो लखनऊ, सीतापुर, मुरादाबाद, झांसी, दिल्ली, राजस्थान की तरफ जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कराकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आगे के लिए भेजा जा रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अयोध्या में भारी भीड़ व यातायात प्रभावित होने के दृष्टिगत विभिन्न रूट डायवर्जन प्वाइंट थाना नगर के फुटहिया ओवरब्रिज, थाना कप्तानगंज के हाईवे, थाना हरैया से बभनान मार्ग, राम जानकी तिराहा थाना छावनी, चौकी घघौवा लोलपुर आदि का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें