फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रत्याशी पसंद न आए तो नोटा का प्रयोग करें’

Mon, 29 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) चुनाव को देखते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ की बैठक सोमवार को एक होटल में हुई। इसमें कोई प्रत्याशी पसंद न आने की स्थिति में नोटा का प्रयोग करने की बात कही गई।
विज्ञापन


बैठक में जिले के 150 से अधिक बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया।संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव में आचार संहिता की धज्जियां उड़ाईं जा रही हैं। वहीं लोगों पर दबाव भी बनाया जा रहा है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग सोच-विचार कर करें। अगर कोई भी किसी भी प्रकार का दबाव आता है तो संगठन को तुरंत सूचना दें। विषम परिस्थितियों में क्षेत्र सदस्य के लोग नोटा के अधिकार का प्रयोग करें। हर बार चुनाव में लोग बीडीसी का प्रयोग करते हैं और उनका शोषण करते हैं।
विज्ञापन


फिर उन्हें दर किनार कर देते हैं। इस बार फिर प्रशासन के लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं प्रतिनिधियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है, जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।

केंद्र सरकार ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अधिकार दे सकती है। लेकिन हम सभी को पीएम के हाथों को मजबूत करना पड़ेगा। इसलिये सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य बगैर किसी दबाव अपना वोट दें। प्रत्याशी नहीं पसंद आता है तो नोटा का इस्तेमाल करें।

इस मौके पर प्रदेश संरक्षक शान्तेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव यशपाल, प्रदेश सचिव सिद्धार्थ गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष राममिलन सिंह, जिलाध्यक्ष मोहर यादव, जिला उपाध्यक्ष आशा राम निषाद, रंजनीकांत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें