फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदतमंदों से गुलजार रही ईदगाह, मांगी अमन की दुआ

Tue, 13 Sep 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
अकीदतमंदों से गुलजार रही ईदगाह, मांगी अमन की दुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुसलमान भाइयों के दो अहम त्यौहारों में से एक बकरीद मंगलवार को जिले में पंरपरागत ढंग से मनाई गई। विभिन्न मस्जिदों में ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई। हजारों की तादात में नमाजियों ने सजदे में सिर झुकाया। साथ ही मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं भी मांगी। इसके बाद घरों में बकरे की कुर्बानी दी गई।
विज्ञापन


शहर की अलग अलग मसजिदों में अलग-अलम समय पर ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद गांधीनगर, दारुल उलूम, खैरुल उलूम, जामिया हनफिया, नूरानी मस्जिद, मस्जिद निसार हुसैन, हुसैनी मस्जिद, अंजुमन अजमेरी मस्जिद मंगलबाजार, मस्जिद डफाली टोला, कादरी मस्जिद मुरलीजोत, कर्बला मस्जिद जिला अस्पताल, पठान टोला मस्जिद, जामा मस्जिद पुरानी बस्ती, मस्जिद दक्षिण दरवाजा, कटरा स्टैंड, जीएनबाबू, निसार हुसैन, छोटी मस्जिद पक्के बाजार, दरियां खां, मस्जिद बेलाल,  गडग़ोडिया, माली टोला, आगा दरिया खां मस्जिद, अंजुमन मस्जिद पुरानी बस्ती, अरबिया गौसिया मस्जिद पुरानी बस्ती, डफाली टोला मस्जिद आदि में अकीदतमंदों ने खुदा की इबादत में सजदा किया। शहर से सटे गनेशपुर के चौक, शरमहिया, चौरवा, गौरा गड़वल, दक्षिण द्वारा, बेलवाजोर सहित कई स्थानो पर इदुल अजहा की नमाज के बाद कुर्बानी दी गई।

पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र में 18 स्थानो पर नमाज अदा की गई।  कुर्दा, बेलघाट, मरवटिया, बेलभरिया, गुलरिहवा, पुरैना खास, पेड़रिया, जीतीपुर, पकड़ी जप्ती आदि स्थानो पर मस्जिदों में नमाज अदा की गई। सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक मैनी, आमा, देईपार, लक्ष्मनपुर, चौउरा, सोनहा, चौकवा, खैरा में ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें