फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बर्फीली हवाओं ने बिगाड़ी बच्चों और बुजुर्गों की सेहत

विज्ञापन
अस्पताल की ओपीडी में परामर्श के लिए कतार में खड़ी महिलाएं संवाद
विज्ञापन
बस्ती। घना कोहरा, सर्द हवा और लगातार गिरते तापमान का असर लोगों की सेहत पर तेजी से पड़ रहा है। बदले मौसम के चलते सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। बच्चों में कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, तो वहीं बुजुर्ग और जवान भी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि बर्फीली हवा सीधे माथे पर लगने से टनक रहा है। इससे मरीजों में सिरदर्द की शिकायतें हैं। ऐसे मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं, डॉक्टर परामर्श दे रहे हैं। जिला अस्पताल के साथ सीएचसी-पीएचसी सहित क्षेत्र के निजी अस्पतालों में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। चिकित्सालयों में सर्दी-जुकाम, बुखार और गले में संक्रमण से पीड़ित मरीज सबसे अधिक पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि ठंड के मौसम में छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने बताया कि संक्रमण और ठंड के मरीज अधिक आए। जांच कर दवाएं दी जा रही हैं। शनिवार को अवकाश के चलते ओपीडी 12 बजे तक चली। 254 मरीजों को परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें