फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

Mon, 11 Jul 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
रामनगर ब्लाक पर जानकारी लेती बीडीओ।
विज्ञापन
पेयजल स्वच्छता मिशन के तहत ग्राम्य विकास विभाग की ओर से सोमवार को रामनगर ब्लॉक मुख्यालय पर नुक्कड़ नाटक एंव मानचित्र के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। बीडीओ रूकमणि वर्मा ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश अन्य गांवों में फैलाने के लिए टीम हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन कर रहे मास्टर ट्रेनर विश्वनाथ पांडेय ने बताया  कि टीम विकास खंड के सभी गांवों में जाकर लोगों के स्वच्छता के अलग-अलग पहलुओं के प्रति जागरूक करेगी। जिसमें जल की गुणवत्ता की  जांच, पेयजल श्रोतों का भौतिक सर्वेक्षण, ग्राम पंचायतों में गठित  समितियों की बैठक आदि शामिल है। ग्राम पंचायतों में संचालित  आंगनबाड़ी सेंटरों के माध्यम से मातृ समूह क्षमता वृद्धि कार्यक्रम का आयोजन  किया जाएगा। बताया कि टीम लोगो ंका मनोरजन करने के लिए लोकगीत व नुक्कड नाटक के  माध्यम से भी ग्रामीणों को जागरूक करेगी। साथ ही स्वच्छता मेले का भी आयोजन भी होगा। इस मौके पर सुनील तिवारी, उत्तम पांडेय, अशोक तिवारी, गोपाल  शर्मा, अखंड प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत रामचन्द्र वर्मा, तिलक राम  चौधरी, सुरेंद्र नाथ वर्मा, राजकुमार, संजय, दीपक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें