बस्ती। सदर कोतवाली क्षेत्र के डिड़ौहा खोराखार (पटेल चौक) की रहने वाली पुनीता चौधरी ने एसपी अभिनंदन को मंगलवार को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि पति धर्मात्मा प्रसाद चौधरी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। आठ वर्षीय बेटे विक्रांत से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है। तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद पति ने दूसरी शादी कर ली है। एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। संवाद