बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मैनसिरपुर में सात दिसंबर को हुए मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज किया है। मैनसिरपुर निवासी इरन देवी पत्नी राहुल यादव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि राजेश, रीना उर्फ पिंटू और सुभद्रा उनके घर पर चढ़ आए और बिना किसी कारण लाठी-डंडों के साथ हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने अपशब्द कहे, घर में तोड़फोड़ की और उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उनकी पिटाई भी की गई। संवाद